बदलाव



हर रोज़ की तरह आज की सुबह भी वैसी ही है मैं नींद से जागा ब्रश किया यहाँ से वहाँ घर के अंदर ही टहल लिया और फिर वही कम चीनी और अदरक की चाय उसी कप में जिसमे मैं रोज पीता हुँ फिर ऑफिस के लिए तैयार हुआ दिनभर ऑफिस में रहा और शाम को घर आ गया। सब कुछ रोज़ की
तरह कुछ अलग नही। हर वक्त सब कुछ एक जैसा अच्छा नही लगता थोड़ा बदलाव तो जरूरी है जिस तरह हमे खाने में अलग- अलग टेस्ट चाहिए होता है उसी तरह ज़िन्दगी का टेस्ट भी बदलना चाहिए।
आज की सुबह मेरे लिए हर सुबह से बिल्कुल अलग है क्योंकि आज बहुत कुछ अलग और नया है आज मैं अपने रोज़ के टाइम से थोड़े पहले जागा खिड़की खोलकर वहीं पास ही खड़ा रहा आज पहली बार मैंने सुबह की ठंडक को महसूस किया सूरज भी अभी - अभी निकलकर सीधे मुझ पर ही चमक रहा है ऐसा लग रहा है जैसे सारी रोशनी मुझ पर ही बिखेर रहा है। सूरज की रोशनी लेने के बाद मैंने एफ एम ऑन किया एक के बाद एक एनर्जी से भरे गाने सुनते हुए मैंने थोड़ी एक्सरसाइज की। और आज चाय में चीनी जरा सी बढ़ाते हुए
थोड़ी ईलायची भी मिला दी और अपने उस नए मिक्की माउस वाले कप में चाय लेकर एक - एक घुट बड़ा स्वाद लेकर
मैंने अपनी चाय खत्म की और फिर मैं ऑफिस के लिए तैयार हुआ वैसे तो मैं रोज ऐसे ही तैयार होता हुँ बस आज थोड़ा ज्यादा बनठन गया। ऑफिस पहुँचते ही अपने कलीग्स को रोज़ की तरह हैलो गुडमोर्निंग कहा बस अंदाज आज अलग था। और आज मैंने अपने डेक्स पर भी कुछ चेंजेस किये बहुत ज्यादा नही बस थोड़ा सा बदलाव ताकि कुछ अलग लगे।शाम को डिनर मैं मैंने आज दाल भी ली दाल मुझे पसंद नही है पर टेस्ट करने के बाद लगा कि दाल इतनी बुरी भी नही लगती।
ऐसे ही छोटे- छोटे बदलाव के साथ मैंने अपने नजरिये में भी थोड़ा बदलाव किया। क्योंकि हमेशा एक जैसी सोच एक जैसा नज़रिया लेकर हम नही चल सकते। वक्त बदलता है इसलिए
वक्त बदलने के साथ हमे अपनी सोच में परिवर्तन लाने होते है। यहां पर बदलाव जरूरी हो जाता है। पहले मैं अपने कलीग
उपेन जोकि मेरा अच्छा दोस्त भी है उसके बारे में यही सोचता था कि ये सबसे कितनी बाते करता है मुझे उसका इतना ज्यादा बातें करना पसंद नही था तब मैं नया ही था ऑफिस में। अब मुझे दो साल हो गए है इन दो साल मैं मैंने उसे जान लिया है और अब मेरा उसे देखने का नज़रिया भी बदल गया है। उपेन सात साल से इस कंपनी में है वो अकेला रहता है बाहर ज्यादा उसकी किसी से दोस्ती है नही बस ऑफिस के साथियों के साथ ही उसकी अच्छी बॉन्डिंग है तो बस उन्ही से ही खूब बातें किये करता है लेकिन इसका मतलब ये नही की वो अपने काम को लेकर सीरियस नही है वो हर काम को बहुत अच्छे से करता है उसके जीने का तरीका अलग है वो गपशप करते हुए हस्ते मुस्कुराते हुए अपने काम को करता है न कि बहुत टेंशन लेते हुए। किसी के बारे में अगर जानना है तो अपना नज़रिया बदलकर देखो तो शायद बेहतर तरीके से जान पाओगे। नज़रिए के साथ हमारी सोच में बदलाव भी चाहिए माना की हमारे अपने कुछ नियम होते है जिनके अनुसार हम चलते है
पर कभी - कभी उन नियमो से हमे खुद को आजाद करना चाहिए। हर वक्त खुदको बांधे रखना सही नही है। भले ही मुझे नीला रंग अच्छा न लगता हो पर कभी - कभी तो मैं उसे ट्राय कर ही सकता हूँ माना कि मुझे डांस नही आता पर सबके साथ मिलकर थोड़ा थिरक जाने में क्या बुराई है। मुझे चुप रहना अच्छा लगता है पर मैं हर वक्त ही चुप रहूँ तो ये अच्छा नही लगेगा। अगर कई सालों तक हम घर मैं एक ही तरह का पेंट कराए तो क्या कुछ अलग लगेगा। नही कुछ अलग नही लगेगा जरूरी है कि कुछ नया किया जाए
ऐसी ही लाइफ है उसमें भी हमे कुछ नये बदलाव करते रहना चाहिए अपने आप मे अपनी सोच अपना नज़रिया वक्त के साथ इनमे भी बदलाव करने चाहिए।
मैंने तो अभी कुछ दिनों में काफी कुछ नया कर लिया है घर में कुछ चेंजेस किये है अपनी आदतों में भी थोड़ा बदलाव किया है अपनी एक रंग की लाइफ को मैंने थोड़ा रंगीन कर लिया है।
कुछ वक्त पहले मुझे सब कुछ बोरिंग सा लगने लगा था पर मैंने कुछ बदलाव करते हुए सब मे एक नयापन ला दिया है
इसलिए कुछ भी ऐसा नही है जोकि मुझे अच्छा न लग रहा हो सब कुछ बहुत इंट्रस्टिंग सा लग रहा है और मेरे मन को खुशी दे रहा है सच मे लाइफ नई- नई सी लगने लगती है।
इसलिए मैं यही कहूँगा कि बदलाव अच्छे है।





No comments:

Post a Comment

एक चुटकी प्रेम

मार्च बित गया था ठंड के नख़रे अब कम हो गए थे कम क्या यूँ कहें कि अब खत्म ही हो गये थे सूरज के तीखे तेवर जो शुरू हो गये थे। अब गर्मागर्म पकोड़े...

Sonal bhatt MULAKAT-KAHANIYO-SE STORY OF OUR LIFE