कुछ ख्वाइशें तेरी भी है
कुछ ख्वाइशें मेरी भी है
कुछ ख्वाइशें तेरी साँस ले रही है
कुछ ख्वाइशें मेरी साँस ले रही है
कुछ ख्वाइशें तेरी दम तोड़ रही है
कुछ ख्वाइशें मेरी दम तोड़ रही है
कुछ ख्वाइशें तेरे साथ चल रही है
कुछ ख्वाइशें मेरे साथ चल रही है
कुछ ख्वाइशें तेरी सिसक के सो गई है
कुछ ख्वाइशें मेरी सिसक के सो गई है
कुछ ख्वाइशें तेरी भी कहीं खो गई है
कुछ ख्वाइशें मेरी भी कहीं खो गई है
कुछ ख्वाइशें तेरी अधूरी रह गई है
कुछ ख्वाइशें मेरी अधूरी रह गई है
कुछ ख्वाइशें नई तेरे मनमें पनप रही है
कुछ ख्वाइशें नई मेरे मनमें पनप रही है
कुछ ख्वाइशें तेरी तुझसे मिल रही है
कुछ ख्वाइशें मेरी मुझसे मिल रही है
कुछ ख्वाइशें तेरी पूरी हो रही है
कुछ ख्वाइशें मेरी पूरी हो रही है
कुछ ख्वाइशें तेरी भी है
कुछ ख्वाइशें मेरी भी है।

No comments:
Post a Comment